सहारनपुर, फरवरी 12 -- सहारनपुर। सहारनपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक एंबुलेंस ने बुधवार देर रात स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार डॉ. विशाल कुमार पुत्र नरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। डॉ. विशाल चंडीगढ़ में तैनात थे और घर से वापस लौट रहे थे। उनके साथ कार में सवार अभिषेक पुत्र मैनपाल, मोहित और विकास पुत्र मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक होने पर तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के घर पर मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.