प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस संस्था की ओर से प्रतापगढ़, रायबरेली और सुलतानपुर में चलने वाली एंबुलेंस 102 और 108 के ईएमटी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त क्लस्टर बेस्ड ट्रेनिंग कार्यक्रम में शुक्रवार को सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद और डीपीएम डॉ. आरबी यादव भी शामिल हुए और ईएमटी (एम्बुलेंस पर तैनात होने वाले इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशिएन) को मरीजों की जान बचाने के टिप्स दिए। इस दौरान जिला प्रोग्राम मैनेजर गौरव सिसोदिया, रीजनल मैनेजर अभिनव सिंह, ट्रेनर अरुण बाबू व अनुज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.