रुडकी, फरवरी 13 -- कस्बा स्थित एम्बिशन पब्लिक स्कूल में महाशिवरात्रि का उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को इस पावन पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में सरल और रोचक तरीके से जानकारी दी गई। शुक्रवार को स्कूल के किंडरगार्टन विभाग में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक सोनम रॉस पवार ने बच्चों को संबोधित करते हुए महाशिवरात्रि का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन ध्यान, आत्म-नियंत्रण और आध्यात्मिक जागृति के लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर रुद्राभिषेक और शिवलिंग पूजन को अत्यंत फलदायी माना जाता है तथा रात्रि जागरण और व्रत से भक्तों को सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति की मान्यता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान शिव और माता पार्वती की सुंदर झांकी प्रस्तुत कर सभी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.