रुद्रपुर, जनवरी 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वाधान में जिले में चल रही सीनियर जिला क्रिकेट लीग पुरुष प्रतियोगिता के सुपर लीग मुकाबले में बुधवार को एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी और रुद्र लायंस के बीच मैच खेला गया। एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए। इसमें मनु कुमार ने 87, शाशांक पंत ने 55 और मृत्युंजय नेगी ने 49 रन का योगदान दिया। रुद्र लायंस की ओर से मोहित और कुलदीप ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्र लायंस की टीम 68 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसमें अरनव त्यागी ने 16 रन बनाए। एमेनिटी क्रिकेट अकादमी की ओर से मृत्युंजय पांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 और प्रत्यूष राज पांडे ने 2 विकेट लिए। एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.