नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली। अदाणी समूह अपने संपत्ति कारोबार का विस्तार करने के लिए रियल एस्टेट कंपनी एमार इंडिया को करीब 1.4-1.5 अरब डॉलर के उद्यम मूल्य पर खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, दुबई स्थित एमार प्रॉपर्टीज और अदाणी समूह के बीच सौदे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। हालांकि, इस संबंध में टिप्पणी करने से दोनों ही पक्षों ने इनकार कर दिया। एमार इंडिया के पास दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, मोहाली, लखनऊ, इंदौर और जयपुर में आवासीय एवं वाणिज्यिक स्थलों का एक बड़ा पोर्टफोलियो है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.