चाईबासा, दिसम्बर 25 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग के अंतिम लीग मैच में लार्सन क्लब चाईबासा ने मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब चाईबासा को 135 रनों के अंतर से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। अब फाइनल मैच में लार्सन क्लब का मुकाबला यंग झारखंड क्रिकेट क्लब चाईबासा से शनिवार को होगा। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लार्सन क्लब ने निर्धारित पैंतीस ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 280 रनों का स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत करने आए जन्मजय सिंह यादव ने अठारह चौके एवं दो छक्के की सहायता से 137 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हिमांशु पांडेय ने भी दो चौके एवं तीन छक्के की मद...