नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। रणहौला इलाके में मंगलवार तड़के एमसीडी प्राइमरी स्कूल के पंप रूम में आग लग गई। इस हादसे में पंप रूम में सो रहे चौकीदार की जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 58 वर्षीय नरेश के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, झज्जर निवासी नरेश कुमार चंचल पार्क स्थित स्कूल में दोपहर 1:00 बजे से अपनी ड्यूटी शुरू करते थे। वह परिसर में स्थित छोटे पंप रूम में ही रहते थे। वह देर रात सोए थे और मंगलवार तड़के आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन कमरे में रखा बेड, फ्रिज, गैस चूल्हा और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि, तब नरेश के फंसने की जानकारी नहीं मिली थी। जब सुबह कमरे की तलाशी ली गई तो बुरी तरह से जला हुआ शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही रणहौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुल...