गाज़ियाबाद, दिसम्बर 19 -- लोनी। आनंद विहार कालोनी निवासी पवन शर्मा एमसीडी में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर शाम को पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके चलते वह पत्नी को लेकर क्षेत्र के निजी अस्पताल में उपचार कराने क लिए गए थे। उन्होंने बताया कि करीब दस बजे के बाद वह पत्नी को दवाई दिलाने के बाद घर लौटे। इसी दौरान चोरों ने छत के रास्ते उतरकर पहली मंजिल पर बने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से सात हजार रुपये और चार सोने की अंगूठी, गले का हार समेत चांदी के आभूषण और अन्य कीमती समान चोरी कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.