हरिद्वार, दिसम्बर 30 -- कनखल स्थित एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मूल चंद शास्त्री बाल विद्या पीठ में आयोजित 13वें वार्षिक खेलकूद का मंगलवार को भव्य समापन हो गया। दो दिनी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। ब्लू, रेड, येलो और ग्रीन हाउस के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ब्लू हाउस ने ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि खेलकूद केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने इसके सफल आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार जताया। यह रहे परिणाम ऊंची कूद बालक वर्ग: हर्ष (ब्लू हाउस) प्...