भदोही, दिसम्बर 17 -- भदोही, संवाददाता। शहर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में बनकर तैयार एमसीएच विंग को चालू करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। शहर विधायक जाहिद बेग ने सूबे के ऊर्जा एवं जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा को पत्रक सीएम को संबोधित दिया। कहा कि उक्त अस्पताल का उद्घाटन साल भर पहले कर दिया गया था। उसे पीपीपी मॉडल पर हेरिटेल अस्पताल, वाराणसी द्वारा संचालित करना है। लेकिन अभी तक जनता को लाभ नहीं मिल रहा। इसके कारण शहर, आसपास के गांवों के गरीबों, बुनकरों, मजदूरों को इलाज में दुश्वारियां आ रही हैं। सूबे के मुखिया से मामले का संज्ञान लेकर अस्पताल का संचालन जल्द कराने की मांग की। पूर्व की सपा सरकार ने जनता के हित को देखते हुए उक्त अस्पताल को स्वीकृति करने के साथ ही निर्माण भी करवाया था। कोविड के दौर में मरीजों को रखने, इलाज में क...