दरभंगा, जनवरी 3 -- दरभंगा। डीएमसीएच में एक ही छत के नीचे जच्चा-बच्चा को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 100 बेड के मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) का निर्माण कराया गया था। हालांकि अस्पताल का संचालन शुरू होने के वर्षों बाद भी वहां सभी सुविधाएं बहाल नहीं की जा सकी हैं। अस्पताल का भवन तो जर्जर हो चुका है, पर कई सुविधाएं शुरू होने का मरीजों को अभी तक इंतजार है। हाल में जो सुविधाएं बहाल की गईं, वे भी सिर्फ दिखावा ही साबित हो रही हैं। शनिवार की दोपहर 1.10 बजे मातृ-शिशु अस्पताल का जायजा लेने के दौरान वहां हाल में शुरू की गई एक्सरे यूनिट में ताला लटका मिला। वहीं, चंद दिनों पहले जिस अल्ट्रासाउंड यूनिट का उद्घाटन किया गया था, वहां नर्सिंग स्टाफ तो ड्यूटी पर मौजूद थीं, पर डॉक्टर की कुर्सी खाली पड़ी थी। पूछने पर नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि ड्यूटी तो लगाई गई...