दरभंगा, जनवरी 19 -- दरभंगा। डीएमसीएच के मातृ-शिशु अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (निक्कू) में नवजातों का इलाज शुरू हो गया है। इलाज शुरू होने से परिजनों ने राहत की सांस ली। पूर्व में जरूरत पड़ने पर सभी नवजातों को इलाज के लिए वहां से काफी दूर स्थित शिशु रोग विभाग भेज दिया जाता था। ऐसे में परिजन के सामने परेशानी खड़ी हो जाती थी कि वे एमसीएच में प्रसूता की देखभाल करें या फिर नवजात को देखने के लिए वहां से शिशु रोग विभाग तक की दौड़ लगाते रहें। एमसीएच में इलाज नहीं होने से वहां के नियोनेटोलॉजी में लगे कीमती उपकरण धूल फांक रहे थे। बता दें कि प्रभार ग्रहण करने के बाद अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा ने एमसीएच में निक्कू को चालू कराना अपनी प्राथमिकताओं की सूची में रखा था। निक्कू में इलाज नहीं होने को लेकर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने खबरों के माध...