दरभंगा, फरवरी 24 -- दरभंगा। डीएमसीएच के मदर एंड चाइल्ड अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के कमरे में रविवार को रेफ्रिजरेटर में आग लग जाने से वहां अफरातफरी मच गई। रेफ्रिजरेटर से आग की लपटें उठती देख और बाहर तक धुआं फैलने से चिकित्सकों के अलावा मरीजों और उनके परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। आग फैलने की आशंका में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य प्रबंधक संतोष कुमार और सुरक्षा सुपरवाइजर महेश सिंह वहां पहुंचे। कमरे में ताला बंद रहने की वजह से वे सकते में आ गए। खोजने पर वहां अग्निशमन यंत्र नहीं मिला। बताया जाता है कि सुरक्षा कर्मी आनन-फानन में न्यू सर्जिकल बिल्डिंग से दो अग्निशमन यंत्र लेकर वहां पहुंचे। तब तक रेफ्रिजरेटर में लगी आग धधकने लगी थी। कमरे की चाबी लेकर सिस्टर इनचार्ज के तब तक नहीं पहुंचने के कारण खिड़की के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.