गोरखपुर, दिसम्बर 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 11 वर्ष से एमबीबीएस प्रथम वर्ष में पढ़ रहे छात्र का मामला उलझता जा रहा है। यह मामला एनएमसी और एमसीआई के नियमों के बीच उलझ गया है। छात्र के मामले को कॉलेज प्रशासन ने एकेडमिक कमेटी के पास भेज दिया है। अब एकेडमिक कमेटी छात्र की काउंसलिंग कर उसे परीक्षा देने के लिए प्रेरित करेगी। इसके बावजूद अगर छात्र तैयार नहीं होता है तो वह एक रिपोर्ट बनाकर एनएमसी को भेज देगी। एनएमसी से निर्देश मिलने के बाद ही इस मामले में कॉलेज प्रशासन कोई फैसला लेगा। आपके अपने समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान' ने शनिवार के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद कॉलेज प्रशासन एक्शन में आया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामकुमार जायसवाल ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में है। इस प्रकरण में कई बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.