पिथौरागढ़, फरवरी 5 -- पिथौरागढ़। न्यायालय के आदेश पर वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। थानाध्यक्ष धारचूला हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने अभियुक्त सूरज बिष्ट को टैक्सी स्टैण्ड धारचूला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया संबंधित के खिलाफ न्यायालय में एमवी एक्ट के तहत वाद विचाराधीन था। बार-बार समन भेजे जाने के बाबजूद न्यायालय में हाजिर ना होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम में अपर उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मुरारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...