बलिया, जुलाई 1 -- बलिया। हनुमानगंज ब्लॉक के गोथौली बाजार निवासी किसान आशीष कुमार ओझा की गाय का पशु एम्बुलेंस टीम ने उपचार कर नया जीवन प्रदान किया। बता दें कि उनकी गाय हाल ही में बच्चा दी थी। लेकिन उसी समय से वह बीमार थी। पशुपालक आस-पास के डाक्टरों से उपचार करा रहे थे, लेकिन उसकी तबीयत ठीक नहीं हो रही थी। इस बीच उनको किसी ने पशु एम्बुलेंस टीम के नं. 1962 पर फोन करने की सलाह दी। उन्होंने फोन किया इसके बाद पहुंची पशु एम्बुलेंस की टीम डॉ. दिग्विजय सिंह, एमटीएस सोनू कुमार और पायलट ओमप्रकाश यादव पहुंची और उपचार शुरू कर दिया। गाय का जेर (प्लेसेंटा) ठीक से नहीं निकल पाया, जिसे उसे दिक्कत थी। अब गाय की तबीयत में काफी सुधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...