कानपुर, दिसम्बर 15 -- एमराल्ड गार्डेन सोसायटी के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरी कर ली गई। शाम को घोषित किए गए परिणामों के मुताबिक पंकज अवस्थी अब नए अध्यक्ष होंगे। उपाध्यक्ष माला वैश्य बन गई हैं जबकि सचिव अर्पित गुप्ता निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा सीमा अग्रवाल संयुक्त सचिव, कपिल विज कोषाध्यक्ष और आभा पटेल संयुक्त कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। ललित श्यादासानी, विनय अग्रवाल, विजय गुप्ता और राजेश अवस्थी बोर्ड के सदस्य बन गए हैं। सोसायटी के सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। साथ ही नई टीम से अपेक्षा की गई कि एमराल्ड गार्डेन सोसायटी के विकास एवं सुविधाओं के लिए बेहतर काम करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...