गया, दिसम्बर 15 -- मगध विश्वविद्यालय के हिन्दी भवन स्थित प्रेमचंद सभागार में सोमवार को हिन्दी, मगही एवं पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों का स्वागत तथा सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार राय सहित वरिष्ठ आचार्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा हिन्दी भवन में स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा की सराहना की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद ऋतु और गोपेश कुमार को मिस एवं मिस्टर फ्रेशर तथा माही सेन और उज्ज्वल कुमार को मिस एवं मिस्टर फेयरवेल घोषित किया गया। विजेताओं को डायरी, पेन, पौधा एवं नगद पुरस्कार प्र...