गया, फरवरी 3 -- बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले शिक्षकों व कर्मचारियों ने मंगलवार को मगध विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। महासंघ की मगध विश्वविद्यालय कमेटी के आह्वान पर अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कुमार राकेश कानन ने किया। वक्ताओं ने कहा कि संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों की समस्याएं लंबे समय से लंबित है, जिसके समाधान के लिए बार-बार आग्रह किया जा रहा है। कुलपति के निर्देश पर महासंघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन की वार्ता हुई। इसमें लंबित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अ...