कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त प्रथम अशोक मिश्रा स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें एमयूसी ने पैरामाउंट क्लब को 45 रन से हराया। किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में एमयूसी ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 216 रन बनाए। टीम की ओर से विराट शुक्ला ने 61 रन, सौरभ झा ने 48 रन व अभिषेक सिंह ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में राघवेंद्र ने तीन, मोहिब अंसारी, हर्ष, आयुष व रोहत कश्यप ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में पैरामाउंट क्लब की पूरी टीम 34.4 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से समृद्ध दुबे ने 67 रन बनाए। गेंदबाजी में सुधीर कुमार व राहुल सिंह ने तीन-तीन, ओमकार शर्मा ने दो विकेट लिया। सुधीर कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.