नोएडा, फरवरी 10 -- नोएडा। गोल्डन कप फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में एमयूआईटी ने जयपुरिया कॉलेज को 5-2 से करारी शिकस्त दी। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज में प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने किया। अन्य मुकाबलों में जेएमएस एकेडमी ने गलगोटिया कॉलेज को 2-0, जेएसएस कॉलेज ने शौर्या एफसी को 2-0 से हराया। प्रतियोगिता के मुकाबले बुधवार और गुरुवार को भी खेले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...