गया, मार्च 21 -- मगध विश्वविद्यालय में 2022-23 के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 23 मार्च को आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर कुलपति प्रो एसपी शाही ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में परीक्षा नियंत्रक, सहायक परीक्षा नियंत्रक, केंद्राधीक्षक, पर्यवेक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने पर चर्चा हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ता दल व पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई परीक्षार्थी या नियुक्त शिक्षक इसका उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिहार विश्वविद्यालय परीक्षा अधिनियम 1981 के तहत परीक्षा केंद्राधीक्षकों को परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.