सिमडेगा, जनवरी 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 14वें दिन बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा टेम्पो स्टैंड में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं महावीर चौक पर सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। डीसी कंचन सिंह एवं डीटीओ संजय कुमार बखला के निर्देश पर चले अभियान में मोटरयान निरीक्षक प्रकाश रंजन एवं सड़क सुरक्षा प्रबंधक अजित कुमार रवि उपस्थित थे। उनके नेतृत्व में वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही हिट एंड रन मुआवजा योजना एवं गुड समरिटन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं पम्पलेट वितरण के माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक किया गया। मोटरयान निरीक्षक प्रकाश रंजन ने कहा कि वाहन चालक हमेशा सड़क पर रहते हैं। ऐसे में यदि कभी किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की सहायता करने का अवसर मिले तो निस्वार्थ भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.