नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। फेज चार में निर्माणाधीन गोल्डन लाइन (तुगलकाबाद-एरोसिटी) कॉरिडोर के निर्माण के लिए एमबी रोड (महरौली बदरपुर रोड) पर खानपुर टी-प्वॉइंट से संगम विहार हमदर्द रेड लाइट के बीच शनिवार रात 11 बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक यातायात परिवर्तित रहेगा। इस दौरान खानपुर टी-प्वॉइंट से संगम विहार हमदर्द रेड लाइट तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा और वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। डीएमआरसी के अनुसार यातायात परिवर्तित रहने के दौरान एमबी रोड पर बदरपुर की तरफ जाने वाले वाहन खानपुर टी प्वॉइंट से मार्ग परिवर्तित कर चिराग दिल्ली की तरफ जाएंगे। चिराग दिल्ली से नेहरू प्लेस, कालकाजी और संगम विहार हमदर्द रेड लाइट के पास एमबी रोड पर वापस निकलकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.