नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दक्षिणपुरी जी-ब्लॉक के पास एमबी रोड पर सोमवार सुबह एक डीटीसी बस के अचानक खराब हो जाने से यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। खानपुर टी-पॉइंट से हमदर्द की ओर जाने वाले कैरिजवे पर बस खराब होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन सुबह के व्यस्त समय में वाहनों का दबाव होने पर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बस को हटाने में एक घंटे का वक्त लगा। इतने समय तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। एमबी रोड पर खानपुर टी-पॉइंट से हमदर्द जाने वाले कैरिजवे पर सुबह करीब 10:40 बजे डीटीसी की बस खराब हो गई। इस समय एमबी रोड पर वाहनों का दबाव अधिक था। ऐसे में कुछ ही मिनटों में रोड के इस कैरिजवे पर जाम की स्थिति बन गई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसकी सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.