लोहरदगा, फरवरी 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। एमबी डीएवी स्कूल लोहरदगा में शुक्रवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर हवन तथा अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल प्रिंसिपल जीपी झा ने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती आधुनिक भारत के चिन्तक तथा आर्य समाज के संस्थापक थे। उनके बचपन का नाम मूलशंकर था। उन्होंने वेदों के प्रचार-प्रसार के लिए मुम्बई में आर्यसमाज की स्थापना की। वेदों की ओर लौटो यह उनका ही दिया हुआ प्रमुख नारा था। उन्होंने कर्म, सिद्धान्त, पुनर्जन्म तथा सन्यास को अपने दर्शन के स्तम्भ बनाये। विद्यार्थियों को स्वामी दयानंद के प्रकाशपुंज जीवन से परिचित कराने के उद्देश्य से विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि जी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। शिक्षक श्रवण कुमार पाठक द्वारा भजन की प्रस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.