गाज़ियाबाद, अगस्त 11 -- गाजियाबाद, संवाददाता। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाल देश भक्ति का अद्भुत परिचय दिया। इस दौरान छात्राओं ने बड़े उत्साह और जोश के साथ 78 फीट के तिरंगे के साथ रैली निकाल वातावरण को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। चंद्रपुरी स्थित नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज ने सोमवार को नगर निगम के साथ मिलकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह भव्य तिरंगा यात्रा चंद्रपुरी स्थित नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज से शुरू हुई और नगर निगम मुख्यालय होते हुए नवयुग मार्केट स्थित शहीद स्थल पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में 300 से अधिक छात्राएं 78 फीट के तिरंगे के साथ शान से चल रही थी। इस भव्य यात्रा को देखने के लिए लोग अपने घरों से नीचे आ गए। हाथो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.