फिरोजाबाद, जनवरी 22 -- फिरोजाबाद स्पोर्ट्स सोसाइटी द्वारा मनोज कुमार अग्रवाल स्मृति में आयोजित टी 10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को चार मैच खेले गए। इस दौरान कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। किसी ने बल्लेबाजी पर वाह-वाही लूटी तो किसी ने गेंदबाजी पर तालियां बजवाई। पहला मैच अली ब्रदर्स और एमबी एकादश के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए अली ब्रदर्स ने 10 ओवर में 108 रन बनाए, जवाब में खेलने उतरी एमबी एकादश ने 113 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच 65 रन बनाने एवं दो विकेट लेने वाले वकार खान रहे। दूसरा मैच होम एकादश और फिरोजाबाद यूनिवर्सल के मध्य हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए होम एकादश ने 141 रन बनाए, जवाब में खेलने उतरी फिरोजाबाद यूनिवर्सल ने 145 रन बना कर मैच जीत लिया। तीसरा मैच ट्विस्टर एकादश और ओम एकादश के मध्य खेला गया...