देहरादून, दिसम्बर 13 -- श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एटलिटिका-2025 का शनिवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर एमबीबीएस बैच-2021 के खिलाडियों ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ की खिताबी दौड़ एमबीबीएस 2021 बैच की निवेदिता घुघतियाल के नाम रही। बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्राणवी शर्मा ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग 400 मीटर रिले दौड़ में एमबीबीएस 2022 बैच के लविश कटारिया, अभय सिंह रावत, सभ्य सांची और आदित्य पंत की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की। बालिका वर्ग 400 मीटर रिले दौड़ में एमबीबीएस 2021 बैच की प्राणवी शर्मा, ईशा जोशी, निवेदिता घुघतियाल व अक्षिता चैह...