गोपालगंज, अप्रैल 17 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र की नई बाजार निवासी एक शख्स से उनकी पुत्री को एमबीबीएस में नामांकन के नाम पर एक शख्स ने तीन लाख रुपए ले लिए। लेकिन, अब वापस मांगने पर रुपए नहीं लौटा रहा है। जानकारी के अनुसार संतोष प्रसाद से उनकी पुत्री काजल कुमारी का कटिहार मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में नामांकन के नाम पर सिकन्दर आजम ने तीन लाख लिए। वहीं, जब उनकी पुत्री का मेरिट के आधार पर लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज में नामांकन हो गया। तो वे सिकन्दर आजम से पैसा लौटाने के लिए सम्पर्क किए लेकिन, वह टालमटोल करने लगा। इस मामले में पीड़ित ने मांझागढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.