गाज़ियाबाद, दिसम्बर 25 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में रहने वाले उद्यमी से बेटी को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 51.50 लाख रुपये ठगने का मामा सामने आया है। जांच के बाद पुलिस ने पीड़ित के जानकार समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वसुंधरा सेक्टर-10 में रहने वाले लक्ष्मीकांत पाराशर की टूल्स बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रॉपर्टी डीलर नवीन शर्मा उनका जानकार है और उसका कार्यालय वसुंधरा सेक्टर 16 में है। वह बेटी को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बारे में नवीन को भी पता था। नवीन ने करीब पांच माह पहले उन्हें संतोष सिंह, अतुल सिंह और शिवकुमार सिंह से मिलवाया। तीनों ने कहा कि वह मैनेजमेंट कोटे से निजी कॉलेज में एडमिशन दिला देंगे। इसके लिए आरोपियों ने उनसे ...