जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस पास छात्रों ने सोमवार को अधीक्षक से मांग की कि जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के लिए वैकेंसी निकली जाए। जानकारी हो कि पिछले दिनों कुछ विभागों में जूनियर रेजिडेंट के लिए वैकेंसी निकाली गई थी और कई छात्रों की नियुक्ति की गई थी लेकिन अधिकतर विभागों में यह नियुक्ति काफी दिनों से नहीं हुई है जिसके कारण यह छात्र अधीक्षक से मांग करने आए थे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...