फरीदाबाद, फरवरी 12 -- पलवल, संवाददाता । विदेश से एमबीबीएस कर चुके एक डॉक्टर से टेस्ट पास कराने और अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के टीचर और उसके साथी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। होडल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होडल की आदर्श कॉलोनी के मयंक बेनीवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। वर्ष 2023 में भारत लौटने के बाद, वे एफएमजीई टेस्ट की तैयारी के लिए गौतम नगर, नई दिल्ली स्थित एक कोचिंग सेंटर गए। यहीं उनकी मुलाकात टीचर अखिलेश कुमार से हुई, जिनसे उनकी अच्छी जान-पहचान हो गई। टीचर अखिलेश ने मयंक को बताया कि उनके पास एक व्यक्ति है, जो टेस्ट पास करवा सकता है ...