पीलीभीत, दिसम्बर 12 -- स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस सत्र 2024 बैच के विद्यार्थियों की क्लीनिकल पोस्टिंग सुचारू एवं निर्बाध रूप से संचालित की जा रही है। सभी सौ विद्यार्थी को चार-चार के समूह में विभाजित कर क्लीनिकल कक्षाओं में जानकारियां दी जाने लगीं हैं। क्लीनिकल पोस्टिंग में सर्जरी से डॉ. कमल, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग से डॉ. रिया तोमर, मेडिसिन विभाग/ त्वचा रोग विभाग डॉ एसपी सिंह, बाल रोग विभाग से डा. सुमित सचान ने जानकारियां दीं। इसमें रोगियों के परीक्षण, उपचार प्रक्रिया की समझ तथा व्यावहारिक कौशल विकसित को बताया गया। प्राचार्या, डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि क्लीनिकल पोस्टिंग चिकित्सा शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण आधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...