बरेली, फरवरी 1 -- मीरगंज/फतेहंगज पश्चिमी, संवाददाता। एमबीबीएस छात्रों का अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में दो नामजद आरोपियों को पहले जेल भेज चुकी है। उससे पूछताछ में कुछ और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। फतेहगंज पश्चिमी थाने के उपनिरीक्षक अशोक कुमार एवं विनोद कुमार ने राजश्री मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र गौरव बरपे और गौरवेंद्र का अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोपी सचिन पुत्र इंद्रपाल सिंह, निवासी बिचरा किशनपुर उर्फ मटियार, थाना अलीगंज, हाल निवासी मोहल्ला साहूकारा, फतेहगंज पश्चिमी को रविवार को रहपुरा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया एमबीबीएस छात्रों के अपहरण व फिरौती मांगने में गिरफ्तार सचिन का नाम प्रकाश में आया था। आरोपी ने पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.