धनबाद, जनवरी 21 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़ाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। अभी तक 100 एमबीबीएस सीटों पर नामांकन लेने वाले धनबाद मेडिकल कॉलेज ने अब 150 सीटों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) की तीन सदस्यीय टीम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान टीम 150 एमबीबीएस सीटों के लिए आवश्यक पठन-पाठन से जुड़े संसाधन, फैकल्टी की उपलब्धता, लैब, लाइब्रेरी, हॉस्टल, अस्पताल में मरीजों की संख्या, बेड की उपलब्धता, उपकरणों और अन्य बुनियादी ढांचे का गहन आकलन करेगी। इसके साथ ही मेडिकल शिक्षा के मानकों के अनुरूप संरचना की भी जांच की जाएगी। यदि निरीक्षण के दौरान सभी मानक और आवश्यक शर्तें पूरी ...