हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी में शुक्रवार को वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से 'प्लांट आइडेंटीफिकेशन एंड वेदिक टैक्सोनॉमी' विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। महाविद्यालय के प्रो. एनएस बनकोटी ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। पहले सत्र में डी. पंतजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के वैज्ञानिक डॉ. भास्कर जोशी ने पादप वर्गिकी पर व्याख्यान दिया। दूसरे सत्र में इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी के सेवानिवृत्त प्रो. एलडी तिवारी ने बायोफ्लोरा की पहचान और संबंधित पारिभाषिक शब्दों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में डॉ. संजय कुमार, प्रो. आशा तिवारी, डॉ. निर्मला पांगाई, डॉ. हेमलता, डॉ. एचएन पुरोहित, डॉ. नीलम सहित विभाग के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.