हल्द्वानी, नवम्बर 8 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को छात्र नेताओं की ओर से आयोजित रजत जयंती समारोह में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी। छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्धाटन जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक, हुकुम सिंह कुंवर, हेमंत बगडवाल, विजय सिजवाली, ललित जोशी, जगमोहन बगडवाल, गौरव तिवारी, प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने संयुक्त रूप से किया। छात्र संघ महासचिव गौरव तिवारी ने कहा कि हम आंदोलनकारियों के साथ मिलकर उत्तराखंड के विकास और नशा उन्मूलन के लिए काम करेंगे। संचालन डॉ. नवल लोहनी, डॉ. विपिन जोशी ने किया। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि डॉ. अनिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.