हल्द्वानी, अप्रैल 3 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में गुरुवार को करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ साइबर टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इसके क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं विषय पर कार्यशाला आयोजित की। इसमें छात्र-छात्राओं को एआई की नई तकनीक और उपयोग पर जानकारी दी गई। शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. बीआर पंत ने किया। मुख्य वक्ता के तौर पर ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ साइबर टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ पहुप जैन, पवन कुमार आर्य, सुमित मौर्य ने शिरकत की। उन्होंने छात्रों को एआई की कार्यप्रणाली, डेटा साइंस, ग्राफिक डिजाइन, गिब्ली डिजाइन और कंप्यूटर ग्राफिक्स की जानकारी दी। इस दौरान सह-संयोजक डॉ.नवल किशोर लोहनी, डॉ.संतोष कुमार, डॉ.राकेश कुमार, डॉ. सुरेश टम्टा, डॉ.चारू चंद्र ढोंडियाल, डॉ.कमरुद्दीन आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.