भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के एमबीए विभाग में एमबीए प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। बुधवार को एमबीए तृतीय सेमेस्टर के छात्रों द्वारा आयोजित इस पार्टी का उद्घाटन विभाग की निदेशक प्रो. निर्मला कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके एमबीए प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का स्वागत किया गया तो वहीं तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर शिक्षक डॉ. काजी, मो. कामरान, डॉ. मणिकांता, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. हरीश, ब्यूटी कुमारी, डॉ. श्वेता जायसवाल व छात्र प्रिंस अग्रवाल, कृतिका, राबिन व साक्षी आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.