अयोध्या, जुलाई 29 -- अयोध्या संवाददाता। गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाद हुए हादसे के मामले में मृत एमबीए छात्रा के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसे में एक छात्रा की मौत हुई थी,जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दर्शननगर मेडिकल कालेज प्रशासन के मेमो पर पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराया था। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आईईटी परिसर में प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग में दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा देकर वापस घर जा रही दो छात्राओं को जोगितारा सर्विस लेन पर अयोध्या से नाका की ओर जा रही एक ट्रक ने दो छात्राओं को पीछे से टक्कर मार दिया था। पुलिस को दी गई शिकायत में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के चांदपुर हरवंश निवासी रामउजागिर शुक्ल पुत्र दयाशंकर का कहना है कि उनकी पुत्री श्वेता शुक्ला (21) प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.