नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- चैंपियंस लीग : एमबापे ने जड़ी दूसरी सबसे तेज हैट्रिक पेरिस। किलियन एमबापे ने चैंपियंस लीग फुटबॉल में दूसरी सबसे तेज हैट्रिक सहित चार गोल दागकर रियाल मैड्रिड को जीत दिला दी। एमबापे ने रियाल मैड्रिड की ओलंपियाकोस पर 4-3 की जीत में 22वें और 29वें मिनट के बीच तीन गोल किए। उन्होंने 60वें मिनट में अपना चौथा गोल किया। एमबापे ने छह मिनट 42 सेकंड के अंतराल में तीन गोल किए। वह मामूली अंतर से टूर्नामेंट की सबसे तेज हैट्रिक बनाने से चूक गए। रिकॉर्ड लिवरपूल के मोहम्मद सलाह के नाम है जिन्होंने अक्तूबर 2022 में रेंजर्स के खिलाफ छह मिनट 12 सेकंड में तीन गोल किए थे। एमबापे की मौजूदा सत्र में यह दूसरी हैट्रिक है। वह प्रतियोगिता में अब तक कुल पांच बार हैट्रिक लगा चुके हैं। वह वर्तमान सत्र में इस प्रतियोगिता में नौ गोल कर चुके हैं जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.