प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 28 -- प्रतापगढ़। मध्य प्रदेश से लापता दिलीपपुर के नजियापुर निवासी बंशीलाल के 18 वर्षीय बेटे ललित का कुछ पता नहीं चल सका। आरोप है कि उसे गांव का ही एक व्यक्ति अपने मित्र के होटल पर ले गया था। चार दिसंबर को वह गायब हो गया। उसने दिलीपपुर थाने में तहरीर देकर आशंका जताई है कि साथ ले जाने वाले की मिलीभगत से उसके बेटे का अपहरण हुआ है या उसकी हत्या करके लाश गायब कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...