मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमपीएस साइंस कॉलेज में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह हुआ। इसमें कॉलेज के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके अथक परिश्रम, ईमानदारी और संस्थान के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नलिन विलोचन ने की। मौके पर प्राचार्य ने कर्मचारियों को आवश्यक दैनिक उपभोग की वस्तुओं से युक्त किट प्रदान किया। साथ ही श्रमिक वर्ग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने मजदूर दिवस के ऐतिहासिक महत्व, श्रम कानूनों के विकास तथा वर्तमान समय में मजदूरों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार साह ने किया। मौके पर बूटा के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, सचिव डॉ. सुनील कुमार सिंह, सिंडिकेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.