मऊ, मई 16 -- मधुबन। मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भाजपा नेता विजय शाह द्वारा देश की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया एवं सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के खिलाफ कांग्रेसजनों का आक्रोश फूट पड़ा। पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गुरुवार को शहीद स्मारक पर नारेबाजी करते हुए मंत्री का पुतला फूंका। आक्रोश व्यक्त करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कर्नल सोफिया कुरैशी देश की बहादुर बेटी हैं। जिस पर हर भारतवासियों को गर्व है, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री द्वारा अमर्यादित टिप्पणी से पूरा देश आहत है। यह सेना का अपमान है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा इस तरह की सेना के खिलाफ टिप्पणी सेना के मनोबल को कमजोर करती है, जिसे कांग्रेसजन और देश की जनता कभी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.