भोपाल, जून 1 -- मध्य प्रदेश में 3 दिन आंधी और बारिश वाला मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 जून को भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। इन तीनों ही दिन मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.