खजुराहो, जनवरी 29 -- बुंदेलखंड क्षेत्र के एक शांत गांव में अचानक उस वक्त हलचल मच गई, जब मिट्टी में दबे सोने जैसी चमक वाले सिक्के मिलने की खबर फैल गई। मध्य प्रदेश के खजुराहो के पास स्थित राजगढ़ गांव में स्थानीय लोगों को कुछ ऐसे सिक्के मिले हैं, जिन्हें वे करीब 500 साल पुराना बता रहे हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि इन सिक्कों की उम्र और असलियत की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।गीली मिट्टी में मिले चमकते सिक्के एनडीटीवी की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, राजगढ़ किले के पास स्वर्गेश्वर महादेव मंदिर तक जाने वाली सड़क को समतल करने के लिए हाल ही में मिट्टी डाली गई थी। करीब एक हफ्ते पहले हुई बारिश के बाद गीली मिट्टी में कुछ लोगों की नजर चमकती चीजों पर पड़ी। पास जाकर देखा तो वे सिक्के निकले। पहले तो लोगों ने इन्हें घर ले जाकर रखा, लेकिन जब ...