ग्वालियर, फरवरी 3 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्जन से अधिक गांव में सड़के और खेत बर्फ से पट गए। जमीन पर बिछे ओलो को देखकर ऐसा लग रहा था मानो ग्वालियर नहीं ये कश्मीर है। मूसलाधार ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। भीषण ओलावृष्टि से इन गांवों में करीब 1000 हेक्टेयर में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद होने की खबर सामने आई है।एमपी के इन गांवों में हुई ओलावृष्टि ग्वालियर चंबल अंचल में पिछले 5 दिनों से मौसम खराब है। यहां बारिश के साथ-साथ लगातार ओलावृष्टि हो रही है। इसी बीच ग्वालियर के डबरा और भितरवार के एक दर्जन गांवों में भीषण ओलावृष्टि हुई, जिसने किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। यहां जमीन पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। सड़क, खलिहान और घर के आंगन बर्फ से ढंक गए।बुजुर्ग- जीवन में पहली बार ओलाव...