वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में मुख्य कल्याण निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त एमपी ठाकुर को भारत स्काउट एवं गाइड (नई दिल्ली) की राष्ट्रीय प्रशिक्षण टीम में राष्ट्रीय प्रशिक्षक बनाया गया है। वह 9 जनवरी 2026 से जम्बोरी (छत्तीसगढ़) में होने वाली प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर में बतौर व्यस्थापक जा रहे हैं। एमपी ठाकुर बरेका भारत स्काउट एंड गाइड के संस्थापक सदस्यों मे से एक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...