श्योपुर, दिसम्बर 5 -- एमपी के कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता वीरा के 10 महीने के एक शावक की मौत हो गई। इस शावक की डेड बॉडी शुक्रवार शाम जंगल में मिली। इस शावक को हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहेरा के पारोंद क्षेत्र में खुले जंगल में छोड़ा था। देर रात वह अपनी मां और दूसरे शावक से अलग हो गया था, जिसके बाद शुक्रवार को खोज के दौरान उसका शव मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शावक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की चोट या संघर्ष के कोई संकेत नहीं मिले हैं। चीता प्रोजेक्ट के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को जंगल में शावक का शव मिला था। वह देर रात वह अपनी मां और दूसरे शावक से अलग हो गया था। वहीं मादा चीता वीरा और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.